* _अब पाईये लोन मिनटो में वो भी बिना बैंक गए घर बैठे :यश बैंक दे रहा ये सुविधा जानिये पूरी जानकारी_* देश के निजी क्षेत्र (Private Sector) क...
*_अब पाईये लोन मिनटो में वो भी बिना बैंक गए घर बैठे :यश बैंक दे रहा ये सुविधा जानिये पूरी जानकारी_*
देश के निजी क्षेत्र (Private Sector) के यस बैंक (Yes Bank) ने लोन इन सेकेंड्स (Loan in Seconds) की शुरूआत की है. इसके जरिए बैंक के प्रीअप्रूव्ड लायबिलिटी अकाउंटहोल्डर्स (pre-approved liability customers) को रिटेल लोन तुरंत मिल जाएगा. इस डिजिटल पहल का मकसद ग्राहकों को बिना बैंक के ब्रांच में जाए और बिना किसी दस्तावेज के उनकी वित्तीय आवश्यकताएं पूरी करने में मदद के लिए अवरोध रहित तत्काल लोन उपलब्ध कराना है.
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस नई स्कीम में अच्छी बात यह है कि इस लोन के लिए ग्राहकों को बैंक आने जरूरत नहीं पड़ेगी, वो नेट बैंकिंग के जरिए इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.
कोरोना संकट (Covid-19) के बीच यस बैंक (Yes Bank) के ग्राहकों के लिए ये स्कीम काफी राहत देने वाली है. Yes Bank कोरोना काल में लोगों को हो रही आर्थिक परेशानी को देखते हुए ये सुविधा शुरू की है.
ऐसे तुरंत मिलेगी लोन की राशी
Loan in Seconds के लिए Yes Bank के योग्य ग्राहकों से बैंक की ओर से खुद संपर्क किया जाएगा. उन्हें भेजे गए ईमेल या मैसेज में इंस्टैंट लोन के लिए अप्लाई करने का लिंक मौजूद रहेगा. ग्राहकों को फाइनल ऑफर वेरिफाई और स्वीकार करना होगा, इसके बाद उनके अकाउंट में तुरंत लोन की धनराशि आ जाएगी.बैंक के अनुसार लोन इस योजना के तहत लोन एप्लीकेशन का असेसमेंट रियल टाइम में होता है. इससे डॉक्युमेंटेशन की लंबी प्रक्रिया नहीं रहती है और ग्राहक को जल्दी लोन मिल जाता है. इस फीचर की मदद से ग्राहक को बैंक ब्रांच में जाए बिना और किसी प्रकार का डॉक्युमेंटेशन किए बिना ऑनलाइन जांच-पड़ताल के बाद तुरंत लोन देना है.
यस बैंक में रिटेल बैंकिंग के ग्लोबल हेड राजन पटेल ने कहा कि इस पेशकश का उद्देश्य ग्राहकों को सुविधाजनक रूप में रिटेल प्रोडक्ट्स की व्यापक रेंज उपलब्ध कराना है. Loan in Seconds से हम ग्राहकों को एक अलग बैंकिंग अनुभव उपलब्ध कराएंगे. लोन का पैसा पूरी तरह पेपरलेस और अवरोध रहित तरीके से उनके खाते में तुरंत पहुंचेगा.
Loan In Seconds के जरिए ऐसे मिलेगा लोन
- Loan In Seconds के तहत जो भी ग्राहक लोन लेने के लिए योग्य होंगे, उन्हें यस बैंक की ओर से खुद संपर्क किया जाएगा.
- उन्हें बैंक द्वारा भेजे गए ई-मेल या मैसेज में इंस्टैंट लोन के लिए अप्लाई करने का लिंक मौजूद रहेगा.
- ग्राहकों को फाइनल ऑफर वेरिफाई और स्वीकार करना होगा उसके बाद लोन रिक्वेस्ट को ऑथेंटिकेट करना होगा. इसके बाद उनके अकाउंट में तुरंत लोन की राशि आ जाएगी. इसके लिए कोई दस्तावेज जमा नहीं करने होंगे और ना ही ब्रांच में जाने की जरूरत पड़ेगी.
*जागरूकता के लिए शेयर अवश्य करें*






कोई टिप्पणी नहीं