*_क्या एक कार को डेकोरेट कर रोड पर चलाया जा सकता है ? जानिये कोर्ट की राय और सवाल_* मैक्सिकन आर्टिस्ट सेनकोए (Mexican Street Artist Senkoe)...
*_क्या एक कार को डेकोरेट कर रोड पर चलाया जा सकता है ? जानिये कोर्ट की राय और सवाल_*
मैक्सिकन आर्टिस्ट सेनकोए (Mexican Street Artist Senkoe) के आर्टवर्क से सजी एंबेसडर कार चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड होगी. पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने 2 सप्ताह में वाहन रजिस्टर करने के निर्देश दिए हैं. जस्टिस जय श्री ठाकुर ने चंडीगढ़ में वाहन रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी को निर्देश देते हुए कहा कि वाहन 2 सप्ताह में रजिस्टर किया जाए. यदि किसी कारण से वाहन के जरूरी कागजात पूरे ना हों तो उसके लिए याचिकाकर्ता को जरूरी समय दिया जाए. फैसले में जज ने कहा कि वाहन के बेस कलर में कोई बदलाव नहीं किया गया. ऐसे में वाहन को रजिस्टर करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए.
ट्रक डेकोरेट होकर चल सकते हैं तो फिर कार क्यों नहीं?
हाई कोर्ट ने फैसले में कहा कि अक्सर जीटी रोड हाईवे पर शानदार ढंग से पेंट किए हुए ट्रक चलते हुए देखे जाते हैं. यही नहीं बसों पर पेंट और विज्ञापन वाले पोस्टर लगे होते हैं. तो फिर आर्टवर्क वाली कार को रजिस्टर करने में क्या परेशानी है.
यूरोपियन यूनियन के काउंसलर से खरीदी कार
कार खरीदने वाले हाई कोर्ट के वकील रंजीत मल्होत्रा ने कहा कि यूरोपियन यूनियन के दिल्ली स्थित काउंसलर से कार खरीदी गई थी. उन्होंने कहा कि कार खरीदने का एक बड़ा कारण कार पर किया गया मशहूर मैक्सिकन आर्टिस्ट का आर्टवर्क है. दिल्ली में जब यह कार चल सकती है तो चंडीगढ़ में भी कार को चलाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. लेकिन चंडीगढ़ में इसे रजिस्टर करने से इनकार कर दिया गया.
कार मल्टी कलर इसलिए नहीं दी मंजूरी
चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से हाई कोर्ट में कहा गया कि कार का बेस कलर सफेद बताया गया जबकि यह मल्टी कलर है. इसी आधार पर रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी के इंस्पेक्टर ने वाहन को रजिस्ट्रेशन करने से पहले गाड़ी को पास करने से इनकार कर दिया. ऐसे में याचिका प्रीमेच्योर है और इसे खारिज किया जाए.
कार कैनवस की तरह जिस पर फूलों का स्प्रे
हाई कोर्ट ने फैसले में कहा कि कार का बेस कलर सफेद ही है और इससे किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है. कार देखने में किसी कैनवस की तरह लग रही है जिस पर फूलों का स्प्रे किया गया है. ऐसे में वाहन को रजिस्ट्रेशन की मंजूरी दी जानी चाहिए.
*जागरूकता के लिए शेयर अवश्य करें*






कोई टिप्पणी नहीं