*_बिजली का बिल करें कम, ए सी की ऐसी सेटिंग करें हम : जानिये भारी खर्चो को किस तरह नियंत्रण कर सकते है_* एयर कंडीशनर का टेम्परेचर कितना होना...
*_बिजली का बिल करें कम, ए सी की ऐसी सेटिंग करें हम : जानिये भारी खर्चो को किस तरह नियंत्रण कर सकते है_*
एयर कंडीशनर का टेम्परेचर कितना होना चाहिए
क्या आपके घर मे भी एयर कंडीशनर है क्या आप भी कन्फ्यूज्ड रहते है कि एयर कंडीशनर का उचित टेम्परेचर कितना होना चाहिए चलिए आज जानते है
क्या आपको पता है पावर मिनिस्टरी ऑफ इंडिया ने एक सर्वे करवाया है जिसके अनुसार यदि आप एयर कंडीशनर को 1℃ कम तापमान पर चलते है तो आपको 6% कम बिजली का बिल चुकाना पड़ता है अगर आप 23℃ पर एयर कंडीशनर चलते है और उसे 24℃ पर सेट कर दे तो बिजली का बिल 6% तक कम आएगा।
यदि आप 21℃ पर एयर कडीशनर चलातेे है तो इसे 24℃ पर सेट कर देंगे तो आपका बिल 6×3% कम हो जाएगा। गवर्नमेंट ने कहा है कि एयर कंडीशनर का डिफ़ॉल्ट तापमान 24℃ बताया है। पर सवाल यह है कि 24℃ ही क्यो?
ऐसा इसीलिए 24℃ हमारे शरीर के लिए एक आदर्श तापमान है हमारे शरीर का टेम्परेचर 37℃ होता है यदि एयर कंडिशनर का टेम्परेचर 18℃ हो तो ये हमारे शरीर के लिए भी हानिकारक है 24 ℃ एक ऐसा उचित तापमान है जो हमारे शरीर और वातावरण के अनुकूल होता है। 24℃ पर एयर कंडीशनर चलाने से ना ज्यादा ठंड का अनुभव होता है ना गर्मी का।
हमारी एनर्जी मिनिस्टरी का सुझाव है कि सभी एयर कंडीशनर बनाने वाली कम्पनियो को एयर कंडिशनर का डीफॉल्ट तापमान 24℃ रखने की सलाह दी गयी है यानी जब भी एयर कंडीशनर चलाया जाएगा तापमान अपने आप 24℃ पर सेट रहेगा ऐसा नही है कि तापमान केवल 24℃ पर ही चलेगा इसे कम या ज्यादा किया जा सकेगा। मंत्रालय ने बताया है कि ऐसा करने से 20 अरब यूनिट बिजली बचाई जा सकती है। ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि कमरे के तापमान को कम रखने के लिए (comperassor) को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है नतीजन ज्यादा बिजली की खपत होती है।
*जागरूकता के लिए शेयर अवश्य करें*
*जनोपयोगी,कानूनी,तकनीकी, सरकारी योजनाओ, आपसे सरोकार रखने वाली नौकरियों व व्यवसाय की उपयोगी जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने व्हाट्सएप ग्रूप में नीचे दिए नंबर को जोड़े या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आप सीधे मुझसे जुड़ सकते है*









कोई टिप्पणी नहीं